जहानाबाद, जनवरी 28 -- रतनी, निज संवाददाता परस बिगहा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि मेरी पुत्री कोचिंग के लिए घर से निकली थी रास्ते में गांव के हीं एक लड़के ने अकेला देख अपने चाचा के सुनसान घर में हाथ खींच कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना की सूचना पीड़िता के भाई को पता चला तो वह दौड़ता हुआ आया और बंद दरवाजे को चिल्लाकर खुलवाया जहां किसी तरह आरोपी फरार हो गया। भाई ने अपनी बहन को लेकर थाने पहुंचा जहां पीड़ित ने आपबीती बात बताई। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्यामाकांत पांडे ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में लड़की की मां के आवेदन पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रेत...