नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- यूपी के लखीमपुर में कोचिंग जा रही छात्रा से हुई रेप की घटना में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर, एसपी संकल्प शर्मा ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर फरधान एसएचओ दयाशंकर द्विवेदी, लीलाकुआं चौकी इंचार्ज संदीप यादव और बीट सिपाही रामबली को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने कई संदिग्ध को हिरासत में ले रखा है। उनसे हुई पूछताछ के बाद छापेमारी की कार्रवाई तेज हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फरधान थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी अपनी सहेली के साथ सोमवार की सुबह लीलाकुआं कोचिंग जा रही थी। लखीमपुर बेहजम रोड पर कैमासुर गांव के पास उसको बाइक सवार तीन युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि युवक छात्राओं को सड़क किनारे गन्ने के खेत में खींच ले गए और एक छात्रा के साथ जबरदस्ती करने ल...