महोबा, दिसम्बर 18 -- महोबा। कोचिंग के लिए गया छात्र लापता हो गया। खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न लगने से परेशान परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। पूजा यादव ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह तमराई बाजार में किराए के मकान मे रहती है। उसका भाई 14 दिसंबर को कोचिंग पढ़ने गया था और वापस नहीं लौटा। खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लग रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...