कन्नौज, फरवरी 20 -- तालग्राम, संवाददाता। तिसौली गांव का एक छात्र कोचिंग जाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थाना क्षेत्र के तिसौली निवासी हिमाचल सिंह का पुत्र शोभित बीएससी का छात्र है। बुधवार को सिकंदरपुर कस्बे में कोचिंग पढ़ने गया था। कोचिंग समाप्त होने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने देर रात तक इंतजार किया और रिश्तेदारों व परिचितों के यहां तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा कोचिंग संचालक और उसके मित्रों से भी पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी विनय कुमार शर्मा ने बताया कि छात्र की सकुशल बरामदगी के लि...