गोरखपुर, फरवरी 22 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय कक्षा 11 की छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। छात्रा की मां ने गांव के एक युवक और उसकी मां पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। बताया कि छात्रा मधुपुर चौराहे स्थित कोचिंग गई थी, लेकिन छुट्टी से पहले पेट दर्द का बहाना बनाकर चली गई। जांच में जिस नंबर पर उसने फोन किया, वह गांव के युवक का निकला। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिला। इंस्पेक्ट सुनील कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...