प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 20 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी 17 वर्षीय बहन 17 मार्च को पुरनेमऊ स्थित कोचिंग सेंटर के लिए निकली लेकिन नहीं लौटी। शाम छह बजे तक उसके नहीं लौटने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि गांव का ही युवक उसकी बहन को बहका फुसलाकर भगा ले गया है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.