कौशाम्बी, जनवरी 13 -- नगर पालिका परिषद भरवारी के रामनगर मोहल्ले का 15 वर्षीय नीरज कुशवाहा पुत्र राजेश कुशवाहा अपने ननिहाल संदीपन घाट इलाके के आलमचंद में रहकर पढ़ाई करता है। उसका ममेरा भाई 15 वर्षीय हेमंत पुत्र नवनीत भी कक्षा आठ में साथ पढ़ता है। 10 जनवरी को दोनों कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकले। इसी के बाद संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर किशोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...