गोपालगंज, फरवरी 9 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। विगत छह फरवरी को जिले के बरौली थाना क्षेत्र के बलहा गांव केदो नाबालिग छात्र कोचिंग जाने के दौरान लापता हो गए। छात्रों के गायब होने के बाद उनके परिजनों ने सोमवार को बरौली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। बलहा गांव निवासी शिवजी साह की पत्नी ने पुलिस को बताया कि छह फरवरी की सुबह करीब छह बजे उनका बेटा विकास कुमार लहेरा टोला स्थित रमेश नामक शिक्षक के यहां कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकला था। रास्ते में उसका दोस्त रेहान आलम मिल गया। इसके बाद विकास अपनी साइकिल घर पर रखकर दोनों किसी की बाइक से चले गए। दोपहर करीब 12 बजे तक दोनों साथ देखे गए थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने बताया कि पांच फरवरी को जिस व्यक्ति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.