सासाराम, अक्टूबर 10 -- सासाराम। शहर के राज कॉलोनी स्थित एक कोचिंग के लिए निकला युवक लापता हो गया। लापता युवक संझौली थाना क्षेत्र के जिगनी गांव निवासी उपेन्द्र सिंह का पुत्र गोलू कुमार है। जो शहर के ताकिया गुमटी के पास किराया के मकान में अपने बड़े भाई रौशन कुमार साथ मे रहता है। गुरुवार को शाम चार बजे अपने घर से राज कॉलोनी स्थित मास्टर माइंड टोटेरियल में पढ़ने के लिए निकला था। जो शाम सात बजे तक घर वापस नहीं लौटा। घर नहीं आने पर उसके परिजन काफी खोजबीन किए। लेकिन पता नही चल सका। इस संबंध में नगर थाना को लिखित आवेदन दिया गया है। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...