बक्सर, जनवरी 6 -- पेज-03 के लिए डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से कोचिंग के लिए घर से निकली एक छात्रा के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने पहले आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और सभी संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। थक-हारकर छात्रा की मां ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी बेटी के लापता होने की जानकारी दी। आवेदन में मां ने बताया कि उनकी बेटी रोज की तरह कोचिंग पढ़ने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। आवेदन मिलते ही पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस छात्रा के मोबाइल कॉल डिटेल्स, परिचितों और संभावित स्थानों के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि ...