देवघर, दिसम्बर 3 -- देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र के ताराबाद गांव निवासी लखन रमानी ने नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि काले रंग की स्प्लेंडर प्रो बाइक, रजिस्ट्रेशन नंबर- जेएच-15-जे-3512, दिनांक 29 नवंबर को सुबह लगभग 10:30 बजे उनके बेटे राकेश कुमार ने संकल्प कोचिंग सेंटर, बिलासी के बाहर खड़ी की थी और पढ़ाई के लिए चला गया। 11:30 बजे कोचिंग से बाहर आने पर देखा कि बाइक वहां नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली। उसके बाद अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...