सासाराम, अक्टूबर 11 -- नोखा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के ठेकही बलिरामपुर निवासी भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह का पुत्र अविनाश कुमार शुक्रवार को कोचिंग के लिए निकला था। इसके बाद से वह लापता है। मामले से परिजनों ने थाने को अवगत कराया है। भाजपा नेता ने बताया कि शुक्रवार को प्रतिदिन की तरह मेरा 16 वर्षीय पुत्र नोखा बाजार कोचिंग करने के लिए गया था। प्रतिदिन शाम को वह घर आ जाता था। परंतु शुक्रवार की देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। इस पर खोजबीन शुरू की गई। कहीं सुराग नहीं मिलने पर इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि इस संबंध में किशोर के पिता द्वारा आवेदन दिया गया है। परिजन से बात कर संभावित जगहों पर खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...