किशनगंज, मई 24 -- बिशनपुर, निज संवाददाता। पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर शुक्रवार को कोचाधामन प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग किया। कोचाधामन पंचायत के मंडल टोला कोचाधामन से प्रखंड मुख्यालय चौक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने शिरकत की। इस दौरान भाजपा पाश्चमी के मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार मंडल ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के लिए भारतीय सेना के मनोबल को बढ़ाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गईं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने सेना के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए सफल ऑपरेशन की सराहना करते हुए भारतीय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.