किशनगंज, जनवरी 25 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि किशनगंज पुलिस ने मवेशी तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के अनुश्रवण में शनिवार को कोचाधामन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पिकअप वाहन से 06 मवेशियों ( गाय) की बरामदगी की गई है, जबकि इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोचाधामन थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि मस्तान चौक के रास्ते मवेशियों की तस्करी की जाने वाली है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष कोचाधामन के नेतृत्व में मस्तान चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान रहमतपाड़ा चौक की ओर से आ रही एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच के क्रम में पिकअप से 06 गाय बरामद की गईं, जिन्हें क्रूरतापूर्वक बांधकर रखा गया था। वाहन चालक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.