किशनगंज, जनवरी 4 -- बिशनपुर। नज संवाददाता पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार शनिवार को कोचाधामन थाना में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी सागर कुमार ने आम लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान आमजनों ने एसपी के समक्ष अपनी अपनी समस्याओं को रखा । एसपी सागर कुमार ने एक-एक कर नागरिकों की शिकायतें सुनीं,और आमजनों के समस्याओं का त्वरित निराकरण को लेकर अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने भूमि विवाद और आपसी मनमुटाव जैसे मामलों पर थाना स्तर के अधिकारियों को तुरंत और पारदर्शी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी सागर कुमार ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य सिर्फ दंड देना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान कर न्याय दिलाना तथा पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरी को भी कम करना है। एसपी ने जनसंवाद कार्यक्रम में महिलाओं और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.