सासाराम, जनवरी 29 -- करगहर, एक संवाददाता। कोचस स्थित राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 319 के दोनों किनारे अतिक्रमित दुकानों को स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को अतिक्रमण मुक्त किया। बताया जाता है कि एनएच किनारे तथा सड़क के एक लेन में अतिक्रमण कर दुकानें लगाई गई थीं। जिससे यहां प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती थी। जाम की समस्या से निपटने के लिए नगर पंचायत द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...