सासाराम, फरवरी 13 -- करगहर, एक संवाददाता कोचस स्थित राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-319 में लहेरी गांव के समीप शुक्रवार को पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो वाहनों से 406 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी एसडीपीओ कुमार वैभव ने दी है। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर लहेरी पुल के समीप वाहन जांच शुरू किया गया। इस दौरान स्कॉर्पियो और नेक्शन कार की तलाशी ली गई। जिसमें छिपा कर रखे गए 406 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इस बीच बाइक सवार एक लाइनर को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास 12500 रुपए नगद व मोबाइल बरामद किया गया है। शराब व तीनों वाहनों को जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजों में लवकुश सिंह, अशोक कुमार दोनों ग्राम बेरा थाना मोहनियां जिला कैमूर, संदीप कुमार सिंह ग्राम जमनीपुर थाना च...