लखनऊ, अगस्त 2 -- अलीगंज पुलिस ने कोको आइकन कैफे की आड़ में चल रहे हुक्काबार में शुक्रवार रात छापेमारी की। पुलिसकर्मियों ने चार कर्मचारियों समेत हुक्का पी रहे 32 लोगों को पकड़ा है। वहीं, दोनों संचालक पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकले। मौके से 35 हुक्का, चिलम, पाइप, सेंटेड तम्बाकू व अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, अलीगंज सेक्टर-बी में कोको आइकन कैफे में हुक्का बार चलने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने शुक्रवार रात कैफे में छापेमारी की। पुलिसकर्मी पहुंचे तो कोको आइकन कैफे की आड़ में हुक्का बार चलता मिला। बार में कई हुक्के लगे हुए थे। पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे। जिनमें से 32 लोगों को दोड़ाकर पकड़ लिया। जिसमें से चार कर्मचारी हैं। जिनकी पहचान बिहार चक्की गया के मो. आमिर (19), देवरिया भोजघाट के मो. आदिल राजा(21), खद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.