आगरा, अप्रैल 24 -- शहर में बिना अनुमति विज्ञापन कर रही कंपनियों पर नगर निगम प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में अवैध होर्डिंग्स और विज्ञापन पट उतार कर जब्त किये जा रहे हैं। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए पेय कंपनी कोका कोला से विज्ञापन शुल्क के रूप में पाच लाख रुपये की राशि वसूल की गई है। इसके अलावा पेप्सी और कैंपा कोला को बिना अनुमति विज्ञापन करने पर नोटिस जारी किये गये हैं। शहरी सीमा में किसी भी प्रकार के विज्ञापन के प्रचार प्रसार के लिए नगर निगम की अनुमति अनिवार्य है। इसके बावजूद तमाम कपनियां बोर्ड और बैनर आदि लगाकर बिना अनुमति अपना प्रचार प्रसार करती हैं। ऐसी कंपनियों के खिलाफ नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सख्त कार्रवाई के आदेश अधीनस्थ अधिकारियों को दिये हैं। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के अनुसार, नगर की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.