रांची, नवम्बर 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड स्थापना दिवस पर शनिवार को रांची में सैकड़ों लोगों ने झारखंड राज्य आंदोलन को याद करते हुए 'झारखंडी एकता पदयात्रा' निकाली। यह यात्रा कोकर स्थित बिरसा समाधि स्थल से शुरू होकर अलबर्ट एक्का चौक पर समाप्त हुई। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए, यह पदयात्रा झारखंडी एकता और मूल मुद्दों के लिए संघर्ष करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ी। इस यात्रा का आयोजन झारखंड जनाधिकार महासभा की ओर से किया गया था। यात्रा में अजय सिंह, अमित गाड़ी, अंबिका यादव, अशोक वर्मा, अफजल अनीस, अपूर्वा, अलोका कुजूर, अलका आइंद, आकांशा बिहान समेत सैकड़ों लोग शामिल थे। नई राजनीतिक पीढ़ी से उम्मीदें 25वें स्थापना दिवस पर महासभा ने यह उम्मीद जताई कि राजनीतिक नेतृत्व की एक नई पीढ़ी सामने आएगी, जिसमें ऐसे पुरुष और महिलाएं होंगी जो लोग...