रांची, सितम्बर 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ की अनुशंसा पर कोकर के आठ स्थानों पर सोलर मास्ट लाइट लगाई गई। वार्ड नंबर आठ में पांच, नौ में एक और वार्ड संख्या 10 मास्ट लाइट लगाई गई। उद्घाटन निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने किया। संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि सांसद के सहयोग से कोकर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सार्वजनिक स्थलों पर सोलर मास्क लाइट लगने से क्षेत्र जगमगा उठा है। कुछ कार्य पूर्ण हो चुके हैं। कुछ के कार्य जारी हैं। जल्द ही यह पूरे रांची शहर में धरातल पर दिखेगा। इस अवसर पर भाजपा कोकर मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, महामंत्री अनिल अग्रवाल, वार्ड 10 के पार्षद अर्जुन यादव, अजय अग्रवाल, सुनील कुमार, संजय महतो, प्रदीप रवि, अरुण गुप्ता, संतोष सोनी, किरण बाखला, शीतल वर्मा, रूबी देवी, सुनील यादव समेत वा...