मुरादाबाद, जनवरी 29 -- पशुओं में मुंहपका और खुरपका रोग के नियंत्रण के लिए शुरू टीकाकरण शुरू है। गुरुवार को पशुपालन विभाग की टीम ले चिकित्सक डॉ.जितेंद्र की अगुवाई में छजलैट क्षेत्र का भ्रमण किया। कोकरपुर में पशुपालकों को अभियान की जानकारी दी। गाय और भैंस पालन करने वालों को पशुपालन जागरुकता के पंफलेट्स बांटे। टीम के सर्वेश त्यागी, आरके गुप्ता, रवि प्रजापति, संजीव ने किसान और गोशाला संचालकों को जागरूक किया। गांव के प्रेमपाल सिंह ने बीमार पशुधन के लिए दवा ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...