शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डा. सोमेश अग्निहोत्री द्वारा स्पर्श जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक मनाया जाएगा। इस अभियान के दौरान चिकित्सा अधीक्षक द्वारा जिला अधिकारी का कुष्ठ रोग मुक्त जनपद बनाने का संदेश पढ़ा गया तथा उपस्थित सभी स्टाफ को शपथ दिलाई गई कि आइए मिलकर जागरूकता फैलाएं भ्रांतियां को दूर भगाएं कुष्ठ प्रभावित कोई पीछे ना छूट जाएं। स्वास्थ्य शिक्षक वीसी मिश्रा ने बताया कि शरीर पर कोई सुन्न दाग धब्बा कुष्ठ रोग के संकेत हो सकते हैं। इससे आप घबराए नहीं। आप अपने निकटतम सरकारी अस्पताल जाकर दिखाएं, कुष्ठ रोग का इलाज सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क होता है। यह रोग 6 माह से लेकर 1 वर्ष के इलाज द्वारा पूर्ण रूप से सही हो जाता है। शीघ्र उपचार लेने पर प्रभावित व्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.