रांची, फरवरी 20 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो मंत्री दीपक बिरुआ ने प्रश्नकाल के दौरान सभी सदस्यों और राज्य वासियों को स्पष्ट जानकारी देते हुए कहा कि यदि किसी भी अंचल अधिकारी ने म्यूटेशन के मामले पर राइट टू सर्विस एक्ट का उल्लंघन किया है या निश्चित समय पर कार्यवाही नहीं हुई तो आप सभी उन्हें बताएं त्वरित कार्यवाही होगी। उन्होंने युवाओं से कहा है कि आय, जाति, आवासीय किसी भी प्रकार का सर्टिफिकेट बनवाने में विलंब हो रहा हो या पैसे मांगे जा रहे हों तो उन्हें बताएं और जिले के डीसी को भी जानकारी दें। आपको न तो पैसे देने हैं और ना ही इंतजार करना है। आपका भविष्य हम सभी को इन्हीं कार्यों के माध्यम से गढ़ना है। अबुआ सरकार की पारदर्शी कार्यशैली से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने सदन में अपने जवाब को एक्स पर भी पोस्ट कर अपील की है। मंत्री ने विधायक व पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.