जहानाबाद, अप्रैल 6 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। रामनवमी को लेकर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चैता गायन का धूम मची रही। विभिन्न धार्मिक स्थलों पर चैता गीत का आयोजन किया गया। जलवा शिव पर चढ़ाएब ये रामा, रामचंद्र लिहले जन्मियां हो रामां चैत नवमी दिनवां आदि गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। घोसी प्रखंड के देहुनी के अलावा कई देवी मंदिरों में चैता गीता का आयोजन किया गया। वहीं काको प्रखंड के दक्षिणी सूर्य मंदिर परिसर के अलावा कई गांव में चैता गीत की प्रस्तुति की गयी। रतनी प्रखंड के गांव में चैता गीत का भव्य आयोजन किया गया। चैता प्रतियोगिता में ब्यासों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। विभिन्न मंडलियों के ब्यासों ने धार्मिक गीत प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया। विभिन्न देवी-देवताओं पर आधारित चैता गीत की धूम मची है। नतीजतन चैता गीत सुनने के लिए लोगों क...