आगरा, मार्च 26 -- मोशन कोटा की ओर से करियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन सूरसदन ऑडिटॉरियम में किया गया। इसमें मोशन एजुकेशन के फाउंडर और सीईओ नितिन विजय ने आगरा और आसपास के जिलों से आए इंजीनियरिंग और मेडिकल में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों को सफलता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कोई लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं, हारा वही जो मुश्किलों से लड़ा नहीं..। जीवन में हर सफलता हासिल की जा सकती है, बस जरूरी है आप हौसला बनाए रखकर लगन के साथ जुटे रहें। उन्होंने अपनी चिरपरिचित शैली में कहा-कर्म करो तो फल मिलता है, आज नहीं तो कल मिलता है। जीवन के हर कठिन प्रश्न का जीवन से ही हल मिलता है...। मोशन कोटा की आगरा शाखा की ओर से आयोजित सेमिनार में डायरेक्टर जय काबरा ने बताया आज के समय में पैरेंट्स बच्चों के करियर को लेकर बेहद चिंतित हैं। अगर सही सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.