कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर देहात। केन्द्रीय बजट को लेकर लोगों की अलग-अलग राय कायम है। व्यापारी बजट को बेहतर नहीं मान रहे हैं। उनकी मानें तो एमएसएमई व मैन्यूफैक्चरिंग पर तो फोकस हुआ है,लेकिन बजट में व्यापारियों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ है। हालांकि अन्य कई वर्गों को बजट में मिली राहत को ठीक माना है। इसके बावजूद सरकारी स्तर पर युवाओं के लिये रोजगार की कमी बता रहे हैं। आम बजट को अधिकांश लोग लोक लुभावन नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार बजट में आम आदमी हो या मध्यम वर्ग किसी के लिये कुछ भी खास नहीं है। हालांकि कुछ लोग अपनी राय में इसे देश की आधारभूत संरचनाओं के साथ ही रक्षा क्षेत्र के लिहाज से उचित मान रहे हैं। इसको लेकर सोमवार को व्यापारियों व उद्यमियों ने अपनी राय रखी। यह वजट आम लोगों के लिए लाभकारी है। कैंसर की दवाएं सस्ती कर ...