निज संवाददाता, मार्च 23 -- राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। कोई माई का लाल सरकार बनने से नहीं रोक सकता। श्री यादव कल्याणपुर से राजद विधायक मनोज कुमार यादव के पिता स्व.कामरेड यमुना यादव की पुण्यतिथि पर कोटवा प्रखंड के जसौली जमुनिया में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आये थे। इस दौरान उन्होंने सभा को सबोधित करते हुए लोगों से विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का माई-बहन योजना बहुत अच्छी योजना है। उसके संबंध में गांव-गांव तक लोगों को बताना है। उन्होंने पूर्व विधायक स्व.यमुना यादव को महान समाजवादी नेता बताया। अपने संक्षिप्त संबोधन के बाद वे विधायक मनोज कुमार यादव के आवास पर पहुंच पूर्व विधायक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.