हाथरस, फरवरी 13 -- हाथरस। तहसील हाथरस में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का गुरुवार को डीएम अतुल वत्स ने निरीक्षण किया। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य की प्रगति, पारदर्शिता एवं समयबद्धता की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त कर दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने तहसील सदर पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण करते हुए मतदाता सूची के अद्यतन, नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाने, अपात्र एवं मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाने, नाम, पता एवं आयु में संशोधन, ऑनलाइन आवेदन की स्थिति, अभिलेखों के सत्यापन, डाटा फीडिंग की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित कार्मिकों से कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। आवश्यक सुधारात्मक सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि गहन पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.