मैनपुरी, मार्च 17 -- तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम ने लेखपालों को मुख्यमंत्री संदर्भित, तहसील दिवस जनता दिवस में फरियादियों द्वारा दिए जाने वाले शिकायती पत्रों के नियमित समय में पारदर्शी जांच कर समस्या का निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम संध्या शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत आवेदन मांगे गए हैं। कस्बा बेवर, भोगांव में लोगों द्वारा नगर पंचायत के माध्यम से आनलाइन किए गए। एसडीएम ने कहा कि बिना लेखपाल के की गई कोई भी जांच पूरी नहीं मानी जाएगी। जिन लोगों के आवेदनों की जांच लेखपाल एवं नगर पंचायत कर्मी द्वारा की जाती है तो उसकी क्रॉस जांच भी कराई जा सकती है। उन्होंने लेखपाल से आवासीय योजना की पूरी पूरी स्पष्ट रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि फौती हर हालत में निर्धारित समय में दी जाए। एसड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.