नई दिल्ली, जनवरी 12 -- कोई बात नहीं मेरी जान. अब मैं अलविदा कह रहा हूं। इन भावुक शब्दों के साथ लिखे सुसाइड नोट ने जालोर जिले के एक युवक की आत्महत्या के मामले को डेढ़ महीने बाद फिर से सुर्खियों में ला दिया है। आहोर थाना क्षेत्र के गोदन गांव निवासी 21 वर्षीय सुरेश कुमार मेघवाल द्वारा 29 नवंबर 2025 को की गई आत्महत्या के मामले में अब मृतक के पिता ने प्रेमिका पर उकसाने का आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। दरअसल, 29 नवंबर को सुरेश ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस समय आत्महत्या के स्पष्ट कारण सामने नहीं आने पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब करीब डेढ़ महीने बाद जब परिजनों ने युवक के कमरे में रखी अलमारी की सफाई की, तो उसमें से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। नोट मिलने के बाद मामला एक बार फिर गंभीर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.