मुरादाबाद, जुलाई 3 -- ताजियादारों की बैठक गुरुवार को कोतवाली में आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक ने समीक्षा करते हुए कहा कि परंपरागत तरीके से ही ताजिए निकाले जाएं और ऊंचाई 12 फुट से अधिक बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। गुरुवार को ताजियादारों की बैठक कोतवाली में संपन्न हुई। प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ग्वाल ने ताजियादारों से कहा कि परंपरागत तरीके से ही ताजिया निकल जाएं कोई नई परंपरा कायम न किया जाए। ताजिया की ऊंचाई 12 फुट से अधिक बिल्कुल नहीं होनी चाहिए यह शासन के आदेश है और इनका हर हालत में पालन होगा। बैठक में अशरफ मेंबर, हाफिज युसूफ पूर्व पालिका सदस्य, बजरुद्दीन, मुस्तकीम ,फजलुर रहमान, आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...