लखनऊ, दिसम्बर 11 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ में ईराकी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना वाला देश है। हमारा लक्ष्य सभी तरह की गैर बराबरी को समाप्त करना है। कोई धर्म जुल्म को पसंद नहीं करता है। इंसान तभी आगे बढ़ सकता है जब सभी के साथ इंसाफ हो। उन्होंने कहा कि हर धर्म धैर्य रखना सिखाता है। अखिलेश से मौलाना जावेद आब्दी के नेतृत्व में नजफ ईराक के सम्मानित आध्यात्मिक नेता अयातुल्ला शेख मोहम्मद याकूबी के प्रतिनिधियों अल्लामा सैयद अली अल यासरी, अल्लामा सैयद अली नकी जैदी, अल्लामा डा. सैयद कल्बे अब्बास रिजवी अल इज्तेहादी तथा अल्लामा शेख सालह ने मुलाकात की। हमारे लिए पूरा विश्व एक परिवार है। भारतीय संस्कृति की यह विराट वैश्विक भावना मिलने जुलने और मेलमिलाप से ही फलती फूल...