बिजनौर, मार्च 8 -- बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि जिला प्रशासन ने सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में होली एवं ईदुल फितर त्यौहार को सम्पन्न कराने के लिए पूर्व की तरह सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने अपेक्षा करते हुए कहा कि ये पावन त्यौहार पूर्ण संयम, समन्वय एवं आम नागरिकों की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए मनाया जाएंगे और ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा, जिससे दुसरे सम्प्रदायों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। उन्होनें सचेत करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति धार्मिक रूप से कोई अपशब्द, भड़काऊ भाषण अथवा धार्मिक उन्माद फैलाने जैसे किसी भी कार्य का दुस्साहस न करें। शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर ने कलक्ट्रेट सभागार में होली, रमजान तथा ईद उल फितर आदि त्यौहारों पर बिजली, पानी और साफ सफाई, कानून व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बैठक आयोजित की। अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.