हजारीबाग, फरवरी 22 -- हजारीबाग प्रतिनिधि कोइरी समाज का होली मिलन समारोह को लेकर रविवार को चानो के मैक्स हॉस्पिटल में एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कोइरी समाज के अध्यक्ष सूरज कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का मंच संचालन जिला सचिव नारायण प्रसाद ने किया। बैठक में उपस्थित समाज के सभी लोगों ने अपना-अपना विचार प्रस्तुत किया। होली मिलन समारोह चानो के मैक्स हॉस्पिटल में आयोजित किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष सूरज कुशवाहा ने कहा कि हम लोगों का होली मिलन समारोह हर्बल गुलाल और पकौड़ी पुवा खाकर मनाया जाएगा। जिला सचिव नारायण प्रसाद ने कहा कि यह होली मिलन समारोह हमारे समाज की एकता को दर्शाने का काम करेगा। बैठक में विजय कुमार, सहदेव प्रसाद, लक्ष्मण कुमार, देवदत्त प्रसाद, अर्जुन कुमार वर्मा, सुरेश कुमार महतो, श्याम नंदन किशोर, लोकनाथ प्रसाद, विनोद...