सुल्तानपुर, फरवरी 5 -- चांदा, संवाददाता। स्वास्थ्य सेवाओ को मजबूत करने के लिये सरकार जहा योजनाये चलाकर जसे मजबूत करने में जुटी है तो वही विभाग के कुछ अधिकारियो के लापरवाही के कारण गांवो ने नवनिर्मित आरोग्य केंद्र हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पूरी तरह बन्द पड़े है । बुधवार को नगर पंचायत कोइरीपुर के मोहल्ला विवेकनगर में बने आरोग्य केंद्र का जायजा लिया गया तो पता चला जब से यह बना तब से इसका ताला ही नही खुला । आखिर ऐसी योजना जो जनहित के लिए बनाई जाती है तो उसे पूर्णतया संचालित क्यों नही किया जाता है । एक वर्ष से अधिक समय से पहले बना यह भवन आज भी अपने लोगो की आस लगाये बैठा है । इसके खुलने से नगर क्षेत्र के लोग लाभान्वित होते उन्हें स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलता परन्तु यह बन्द पड़ा हुआ है वही सामने मिटटी का ढेर भी लगा कर छोड़ दिया गया है । इसी तरह चांद...