प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 22 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड प्रतापगढ़ कोआपरेटिव बैंक इम्पलाइज यूनियन का गठन प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में किया गया। गौरव सिंह अनुभाग अधिकारी प्रशासन को जिलाध्यक्ष, आलोक कुशवाहा अनुभाग अधिकारी लेखा को जिला मंत्री बनाया गया है। विनय सिंह कोषाध्यक्ष, आशीष द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के मुख्य अतिथि अनिल उपाध्याय प्रदेश महासचिव भारतीय मजदूर संघ ने इकाई का गठन किया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...