गुमला, जनवरी 28 -- कामडारा। प्रखंड क्षेत्र के गांव कोंडेकेरा में मां देवी मंडप की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पूजा समिति अध्यक्ष रुपेंद्र साहु के नेतृत्व में भव्य कलशयात्रा निकाली गई। जिसमें आसपास के दर्जनों गांवों के महिला-पुरुष शामिल हुए। पंडित गजेंद्र मिश्र द्वारा विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण कराया गया। कलशयात्रा के उपरांत 24 घंटे का अष्टयाम अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ हुआ, जो बुधवार 28 जनवरी को पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। इसके साथ ही 29 जनवरी को सुबह 11 बजे से मेला लगेगा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के सफल संचालन में राजेंद्र ओहदार, मनोज ओहदार, दुर्गा साहु, दीपक साहु, सोनू साहु सहित अन्य स्थानीय युवकों का महत्वपूर्ण योगदान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.