नई दिल्ली, फरवरी 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कोंडली पुल पर जाम से जल्द वाहन चालकों को राहत मिल जाएगी। पुल के पास एक साल से अधूरे पड़े दो पुलों का काम शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल तक निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके खुलने के बाद नोएडा, कल्याणपुरी, खिचड़ीपुर गांव की ओर से आने वाले वाहनों को बिना रुके गाजीपुर जाने के लिए अलग रास्ता मिल जाएगा। इसी तरह गाजीपुर की ओर से आ रहे लोग बिना रुके कोंडली की तरफ जा सकेंगे। कोंडली पुल के पास ट्रैफिक सिग्नल है। इस पुल पर एक तरफ से नोएडा-गाजीपुर मार्ग, कल्याणपुरी-खिड़ीपुर रोड, चांद सिनेमा रोड जुड़ती है। दूसरी ओर कोंडली, मयूर विहार फेज-तीन, दल्लूपुरा गांव का रास्ता जुड़ रहा है। ऐसे में पुल के आसपास का यातायात इस सिग्नल से होकर गुजरता है। वाहनों की संख्या अधिक होने और सिग्...