गया, दिसम्बर 29 -- प्रखंड के मननपुर गांव में सोमवार को लोजपा के संस्थापक रहे रामविलास पासवान की मूर्ति का पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार ने अनवारण किया। उन्होंने कहा कि 2005 में मुझे पहली बार विधानसभा भेजने में पासवान समाज की अहम भूमिका रही। इसलिए हम आपके हमेशा हितैषी हैं और रहेंगे। आपको कहीं सिर नहीं झुकाना होगा। हम विधायक हैं या नहीं। उससे मतलब नहीं है। कहा कि टिकारी विधानसभा क्षेत्र में रामविलास पासवान की एक आदमकद प्रतिमा बनाएंगे। इसके बाद पूर्व मंत्री ने सिंदुआरी सहित अन्य गांव का दौरा किया। इस मौके पर हम नेता मंटू पासवान, अजित कुमार, उतरेन मुखिया निवास वर्मा, आंती पैक्स अध्यक्ष प्रिंस कुमार, कोंच मुखिया दिलीप चंद्रवंशी, मुकुल कुमार,गुड्डू शर्मा,उमेश पासवान, आर्य कश्यप,मुरारी शर्मा, नीरज शर्मा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...