उरई, जनवरी 2 -- कोंच। कोंच नगर में शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर 10 दिन पहले ही दूषित पानी की समस्या से निजात मिल चुकी है। अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए जाते तो कोई न कोई अनहोनी हो सकती थी। कोंच नगर में वर्षों पुरानी सीवर लाइन और पानी लाइन के लीकेज होने पर लोगों को दूषित पानी पीने को मिल रहा था।जिसकी शिकायत दर्ज कराई गई तो एसडीएम ज्योति सिंह ने जल संस्थान को निर्देश दिए थे कि त्वरित कार्रवाई की जाए जिसके बाद जल संस्थान ने नई बस्ती इलाके में लीकेज पाइप लाइन ठीक करा दी। और अब वर्तमान में लोगों को दूषित पानी से निजात मिल गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...