उरई, दिसम्बर 17 -- कोंच। नगर में गुरुवार को खेल प्रेमियों के लिए मथुरा प्रसाद महाविद्यालय परिसर में डीआई क्रिकेट लीग मैच का शुभारंभ किया गया। पहले दिन कई टीमों के बीच मैच खेला गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रमा आरपी निरंजन ने फीता काट कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विशिष्ट अतिथि एसडीएम ज्योति सिंह, पूर्व पालिका प्रतिनिधि विज्ञान सीरौठिया मौजूद रहे। उद्घाटन मुकाबला लहार दबंग लहार की टीम व महाराज 11 लहार के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच शुरू होने से पहले अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बर्धन किया। आयोजन समिति की ओर से प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजक अंशुल कुशवाहा, आदित्य द्विवेदी, विनय कुशवाहा एवं शिवम कुशवाहा की अहम भूमिका रही।...