उरई, अक्टूबर 6 -- जालौन। संवाददाता सरकार भले ही प्रदेशभर में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। नगर से कोंच रोड पर पावर हाउस के पास पुलिया के समीप हाइवे पर सड़क के बीचों-बीच बने बड़े़े गड्ढे न केवल वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं, बल्कि आए दिन छोटे-बड़े हादसों का कारण भी बन रहे हैं। वाहन चालक महेश कुमार, राहुल, विनय, आशीष सोनी, जमील, धर्मेंद्र सिंह आदि ने बताया कि यह गड्ढे बीते कई महीनों से सड़क के बीच बने हुए हैं। कई बार राहगीर और बाइक सवार इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों की नजर इस पर नहीं पड़ रही है। नगर से कोंच की ओर जाने वाले इस हाईवे पर उदोतपुरा, देवरी, लहचूरा, सिकरीराजा, रनवां, भेंड समेत लगभग एक दर्जन से अधिक गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.