गया, मार्च 23 -- पुलिस पर हमला मामले में फरार एक अभियुक्त को कोंच पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोंच थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वह कोंच थाना के मनोहरपुर गांव का रहने वाला है। अवैध बालू कारोबार पर कार्रवाई करने गयी कोंच पुलिस पर पिंटू व इसके अन्य साथियों ने हमला बोल दिया था। इस मामले में कोंच थाना में एफआईआर दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर एसआई चंद्रशेखर कुमार ने इसे मनोहरपुर गांव से गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.