गया, जून 15 -- कोंच व आंती थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 11 लोग को गिरफ्तार किया है। कोंच थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया शराब के नशे में रहे केर-दौलतपुर गांव के रहने वाला सुदामा यादव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं डिहुरी गांव से लालू पासवान,नंदू पासवान,नागा उर्फ नागेन्द्र व पंकज पासवान को गिरफ्तार किया गया। भीमपुर मंझियावां टोला धनु बिगहा से वारंटी रामकांत कुमार,मुंगेश्वर यादव,पिंटू कुमार व रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं आंती थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शिवा बिगहा से वारंटी महेन्द्र यादव उर्फ भुखमरी और कोराप से वारंटी अखिलेश सिंह को गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...