गया, मार्च 22 -- कोंच थाना क्षेत्र के मीठापुर (कनौसी) गांव में शुक्रवार को हुई मारपीट में घायल सदुनी पासवान (48) की मौत इलाज के दौरान हो गई। सदुनी औरंगाबाद जिला के रफीगंज थाना क्षेत्र के नैकी गांव का रहनेवाले थे। घटना की वजह भूना हुआ गेहूं देने से इंकार किया जाना है। एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल ने प्रेस वार्ता में बताया कि सदुनी की हत्या मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी आनंद कुमार ने एक विशेष टीम का गठन किया। अपर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन और टिकारी एसडीपीओ के नेतृत्व में बनायी गई टीम में कोंच थानाध्यक्ष धनंजय कुमार शामिल थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के दो घंटों के भीतर सात नामजद् आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों में कोंच थाना के मीठापुर गांव के रहने वाले रमेश मिस्त्री, कपिल मिस्त्री, पंचानपुर थाना के तेतारपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.