जमशेदपुर, मार्च 5 -- दलमा की तराई में स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कोंकादासा के मिड डे मील के चावल व दाल को सोमवार देर रात किचन का दरवाजा तोड़कर जंगली हाथी ने निवाला बनाया। इसके अलावा गांव के कालीपद हांसदा व मितन सिंह के मिट्टी के घरों की दीवार तोड़कर धान खा गए। घटना में घर के भीतर सोए हुए परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मंगलवार सुबह गांव के सुशील सिंह ने स्कूल के शिक्षक गोवर्धन मुर्मू एवं वन विभाग के अधिकारी अपर्णा चंद्रा को दी। सूचना पाकर प्रभारी फॉरेस्टर अंकित श्रीवास्तव, वृंदा सिंह, मनोज सिंह, कार्तिक के साथ कोंकादासा गांव पहुंचे। दलमा रेंजर अपर्णा चंद्रा की सलाह पर ग्रामीणों को मुआवजा व क्षतिपूर्ति को लेकर विभाग द्वारा पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन दिए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षतिपूर्ति दी जाएगी।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.