महाराजगंज, मार्च 22 -- फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। आनन्द नगर कस्बे के लोहिया मार्केट में बीती रात करीब 1 बजे अब्दुल अजीज की कॉस्मेटिक दुकान में भीषण आग लग गई। इससे हड़कंप मच गा। लाखों का सामान जल कर राख हो गया। घटना के समय घर के दूसरी मंजिल पर दुकानदार के परिवार के लोग सो रहे थे। दुकान में आग लगने के बाद परिजन घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम व फरेंदा प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था। घटना से कोई जनहानि नहीं हुई। व्यापारी का कहना है कि आगलगी से बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.