पलामू, जनवरी 11 -- मेदिनीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की पलामू यूनिट ने 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट कराने का निर्णय लिया है। टूर्नामेंट के संयोजक अभय वर्मा और सह संयोजक ऋतिक पांडेय ने संयुक्त रूप से बताया कि कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट 12 जनवरी को बंदुआ हाई स्कूल के पास आयोजित होगा जिसमें कई टीम हिस्सा लेगी। अभय वर्मा ने युवाओं को इस टूर्नामेंट में बढ़चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...