आगरा, नवम्बर 19 -- मीना गुप्ता स्मृति महिला वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी ने जीत लिया है। बुधवार को खेले गए फाइनल में आध्या क्रिकेट अकादमी को एक विकेट से हराकर कॉसमॉस अकादमी विजेता बनी। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पूजा राजपूत को चुना गया। कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर फाइनल मैच का टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आध्या क्रिकेट अकादमी ने 39.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 200 रन बनाए। कात्यायनी ने 86 व यशिका ने 34 रन बनाए। कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी के लिए सिमरन ने तीन, पूजा राजपूत व रितिका अग्रवाल ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी की टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाकर विजेता ट्राफी जीत ली। मेघा शर्मा ने 47, रिया रावत ने 45, पूजा राजपूत ने 29 रन बनाए। आध्या क्रिकेट अकादमी क...